TOP_10_मध्यप्रदेश : पत्नी को तलाक, पड़ोसन प्यार, फिर अस्मत लूटता रहा || STVN INDIA ||

 

3 बच्चों की खदान में डूबकर मौत
इंदौर के सांवेर क्षेत्र में धनखेड़ी गांव में अवैध खनन ने 3 मासूमों की जान ले ली। तीनों की पत्थर खदान में डूब कर मौत हो गई। एक चरवाहे ने बच्चों के कपड़े देखकर गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद बच्चों के शव निकाले गए।

बहु की हत्या कर सुसाईड किया
जबलपुर में छोटे भाई की पत्नी की हत्या के बाद जेठ के फांसी लगाकर जान देने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने पहले छोटे भाई की पत्नी की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी पर चाकू से वार किए और खुद भी फंदे पर झूल गया।

सेल्स डायरेक्टर की हत्या का खुलासा
इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी के सीनियर सेल्स डायरेक्टर देवांशु से लूट के बाद हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। देवांशु और उसके दोस्त सतीश की बाइक लड़की ने नहीं, एक किन्नर ने आवाज देकर रुकवाई थी। इसके बाद किन्नर के साथी दो बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।

छात्र को स्कूल में मिली मौत
जबलपुर से 60 किमी दूर बेलखेड़ा कस्बे में एक हृदय विदारक हादसा हुआ। घर से स्कूल गया 7वीं में पढ़ने वाला 13 वर्षीय बालक निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरने से उसकी चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे बेलखेड़ा से मेडिकल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी सांसें थम गईं


बस पलटने 13 यात्री घायल
बैतूल के सारणी से छिन्दवाड़ा मार्ग पर यात्री बस पलटने से 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को एमपीईबी और घोड़ाडोंगरी हॉस्पिटल भेजा गया है। एसडीओपी सारणी महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक छिंदवाड़ा से सारणी आ रही नीलकमल कंपनी की बस बंदरिया घाट में एक मोड़ पर ड्राइवर के तेजी से मोड़ काटने पर पलट गई।


फोन पर बात करने से रोकती थी सौतेली मां
ग्वालियर के जनकगंज में नाबालिग बेटी को फोन पर किसी से बात करते समय टोकना सौतेली मां को महंगा पड़ गया। नाराज बेटी ने उसकी हत्या की योजना तक बना डाली। जब मां गहरी नींद में थी तो कमरे में पहुंचकर गले पर वार कर दिया। किस्मत से चाकू सीधा गले पर न लगते हुए साइड में लगा

सागर में जेल से भागे 5 लड़के
सागर के राजघाट रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से गुरुवार रात चौकीदार पर हमला कर 5 बाल अपचारी फरार हो गए। घटनाक्रम सामने आते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शहर और जिले की नाकाबंदी की और आरोपियों की तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान तीन को पकड़ लिया गया है। वहीं दो अभी भी फरार है।

पानी भरने को लेकर फायरिंग
ग्वालियर के माधौगंज के बालाजीपुरम् में पानी को लेकर दो सगे भाइयों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में सूरज धानुक नाम का युवक घायल हुआ है। हमलावर अभी फरार हैं। गोली लगने पर घायल को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
धार में मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला को पहले जमकर पीटा गया। इसके बाद निर्वस्त्र कर बाल पकड़कर खींचा गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादीशुदा ने दिया प्यार में धोखा
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में पत्नी को तलाक देने के बाद युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की जब उस पर शादी करने का दबाव बनाई तो उसने इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


By - Sarag tv news
08-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.