TOP_10_मध्यप्रदेश : सेल्समेन के मर्डर के आरोपी जोया ने कराया था जेंडर चेंज || STVN INDIA ||

 

माता रानी का मुस्कुराता चेहरा
छिंदवाड़ा में एक मूर्तिकार ने देवी मां की मुस्कुराती मूर्ति बनाई है। मिट्टी से बनाई गई मूर्ति देखने में एकदम सजीव लगती है। मूर्तिकार का कहना है कि कोरोना काल में उन्होंने लोगों के चेहरों पर उदासी देखी। लोग अपने गमों को भूल जाएं, इसलिए देवी मां के मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ मूर्ति बनाने का विचार आया।

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
मंदसौर जिले के जोगीखेड़ा गांव में तेज रफ्तार से गाड़ी ने बाइक सवारों को रौंद दिया।बाइक पर सवार जगदीश गुर्जर (45) और सुखलाल गुर्जर (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण घायलों को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया।




ऑनलाइन खरीदकर बेच रहे थे तलवार और चाकू
सागर में पुलिस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा है। आरोपी ऑनलाइन तलवार और चाकू खरीदकर सागर में बेचने के लिए लाए थे। आरोपी ऋतिक और यथार्थ नामदेव को कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया ऑनलाइन खरीदकर बेचने के लिए हथियार रखे थे ।

नदी में मिला शव, बेटे पर हत्या का आरोप
सतना जिले के उंचवा टोला से लापता व्यक्ति की लाश पांच दिन बाद रविवार को उसके घर के पीछे नदी में मिला। अब तक माना जा रहा था कि वह कहीं चला गया है। थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। मृतक के भाई ने उसके बेटे पर ही पिता की हत्या का आरोप लगाया

रेलवे ट्रैक पर मिला जवान का शव
बैतूल में सेना के एक जवान का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया गया है। यह जवान रेजीमेंट से छुट्टी लेकर गर्भवती पत्नी से मिलने गांव जा रहा था। मृतक का रविवार को पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया है।

जल योग के चक्कर में गंवाई जान
भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में पानी से भरे खदान के गड्‌ढे में युवक की लाश मिली। पुलिस का कहना है कि युवक जल योग करने का शौकीन था। अक्सर वह आसन लगाकर घंटों पानी में बैठा रहता था। हालांकि, परिजन को इसके बारे में जानकारी नहीं है।

दामाद को जहर देकर मारने के आरोप
गुना शहर की पुरानी छावनी में रहने वाले एक युवक की जहर से मौत हो गयी। युवक को शनिवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार सुबह 8 बजे के आसपास उसने दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे जहर खिलाया है।

हादसे में दो महिलाओं की मौत
देवास में दो अलग-अलग हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला ने सड़क हादसे में जान गंवाई तो दूसरी महिला को जहरीले जीव-जन्तु ने काट लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

मर्डर की आरोपी जोया ने कराया था जेंडर चेंज
इंदौर में रियल एस्टेट के सेल्स डायरेक्टर के मर्डर में शामिल किन्नर जोया कभी लड़का था। उसका नाम अफजल उर्फ इरशाद मंसूरी थी। उसने फरीदाबाद में अपना जेंडर चेंज करवाया और जोया बनकर इंदौर लौटा। फिर जोया पबों में MD ड्रग्स लेना सीखा और बदमाश की पत्नी बनकर रहने लगी।

बिजली संकट पर शिवराज का मंथन
कोयले की कमी से मध्यप्रदेश में बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार देर शाम उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि कोयले पर निर्भरता को कम करने के लिए सौर ऊर्जा पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए सौर ऊर्जा प्लांटों की स्थापना जरूरी है।


By - Sarag tv news
10-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.