MP | महाकाल मंदिर में डांस करने वाली महिला पर FIR || SAGAR TV NEWS ||
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में डांस के स्टेप का वीडियो बनाकर गाने पर मिक्सिंग करके वाली महिला पर FIR दर्ज हो गई। महिला ने मंदिर के अंदर का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इंस्टाग्राम पर उसके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी ने इसे आपत्तिजनक बताया था। उन्होंने मांग की कि महिला के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। विवाद बढ़ा तो महिला ने माफी मांग ली थी और वीडियो को इंस्टाग्राम से हटा दिया था। पुलिस के मुताबिक इंदौर निवासी महिला के खिलाफ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने को लेकर धारा 188 में मामला दर्ज किया गया है। बता दे कि मनीषा रोशन नाम की महिला ने महाकाल मंदिर में एक वीडियो शूट किया था। वीडियो में उन्होंने फिल्मी गाने रग-रग में इस तरह तू समाने लगा की मिक्सिंग कर दी और शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है।