सागर में अभी भी गरबा की धूम बेहतरीन परिधानों में सजे प्रतिभागियों का मनमोहक प्रदर्शन SAGAR TV NEWS

 

सागर में अभी भी गरबा की जमकर धूम देखी जा रही है। शहर के तिलकगंज स्थित एक होटल में इन दिनों गरबा नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल प्रतिभागी पूरे दमखम से इसमें अपना जौहर दिखा रहे हैं। अलग-अलग और बेहतरीन परिधानों में सजे लोगों ने बुधवार को समा बाँध दिया। मौका था हर प्रतिभागी को समाज में एक न एक सन्देश देने का हुआ भी वैसा ही कोई कोरोना का सन्देश दे रहा था, कोई सामाजिक तो कोई खेलों को लेकर, प्रतिभागी भी पूरी तरह से गरबा के रंग में रंगे हुए नज़र आये। चार दिनों तक चलने वाले गरबा नाइट्स का तीसरा दिन था। चौथा और आख़िरी दिन गुरुवार का है। जहां इन सभी लोगों में तीन लोग सिलेक्ट किये जायेंगे। जिन्हे पहले दूसरे और तीसरे खिताब से नवाजा जायेगा। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने भी खासा लुत्फ़ उठाया।
कोई ऐसा प्रतिभागी था जो पहली दफा गरबा कर रहा था तो कोई ऐसा भी था जो कई समय से गरबा करता आ रहा है। जब उनसे बात की गयी तो चेहरे पर अलग ही तरह की ख़ुशी देखने को मिली।
वहीँ जब इसके आयोजक शैलेश नामदेव से बात की गयी तो उन्होंने बताया की अभी तक का बढ़िया सफर रहा है। लोगों में काफी उत्साह है।


By - Sarag tv news
21-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.