MP की बेटियों ने लट्ठबाजी में जौहर दिखाकर किया हैरान

लट्ठबाजी का नाम आते ही फिल्मी लठैत और लाठियां भांजने की तस्वीर जेहन में आ जाती है। बैतूल में गुरुवार को लाठी चलाते लड़के और लड़कियों को देख हर किसी ने दांतों तले उंगली दबा ली। लट्ठबाजी के दौरान लड़कियों इतनी तेजी से लाठियां घुमा रही थीं कि नजरों का ठहरा पाना मुश्किल हो रहा था। 23 और 24 अक्टूबर को उज्जैन में आयोजित राज्यस्तरीय लाठी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहां टीम का चयन किया जा रहा था।
दिसंबर में राष्ट्रीय लाठीबाजी प्रतियोगिता तमिलनाडु, महाराष्ट्र या दिल्ली में आयोजित हो सकती है। इसके लिए प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बैतूल में परंपरागत लाठी खेल संघ के राज्य स्तरीय रैफरी विनोद बुंदेले के मुताबिक उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में चयन के बाद प्रदेश की टीम का चयन होगा। इसमें 14 आयु वर्ग से लेकर 30 आयु वर्ग तक के प्रतिभागी शामिल होंगे। यही चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। फिलहाल प्रदेश के शहडोल जबलपुर बैतूल ग्वालियर उज्जैन समेत 16 जिलों में परंपरागत लाठी खेल संघ कार्यरत हैं।


By - sagar tv news
22-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.