MP | नाबालिक से दुष्कर्म की अफवाह से फैली हिंसा बनी तनाव पूर्ण स्थिति || SAGAR TV NEWS ||

 

पन्ना जिला अंतर्गत अमानगंज थामे में बीते दिनों हुई नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म की घटना की अफवाह के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। जिससे आक्रोशित भीड़ औऱ असामाजिक तत्वो के द्वारा पथराव औऱ आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को मामले की जानकारी लगने के बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया जा सका। बतादें कि अमानगंज में अफवाह फैली की किसी समाज विशेष के व्यक्ति द्वारा लगभग 4 वर्षीय बच्ची को चकदही घाट में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद असामाजिक तत्वो औऱ भीड़ के द्वारा एकत्रित हो कर थाने के सामने प्रदर्शन कर रास्ते को बंद कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लोगो ने पथराव शुरू कर दिया औऱ आगजनी करना शुरू कर दिया जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। किसी तरह पुलिस के द्वारा हालात काबू में किये गये लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।वही इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना का कहना है कि वर्तमान स्थिति शांतिपूर्ण है पुलिस के द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।


By - Deepak Sharma Panna (M.P.)
25-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.