जिस पर था Rape का आरोप उसे पकड़ने पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश | TOP_10_मध्यप्रदेश 27/10/2021 STVN INDIA

 

बेटी ने पिता को पहुंचाया जेल!
छिंदवाड़ा में एक 13 साल की बेटी ने पिता को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पिता ने एक युवक की हत्या करके शव जंगल में दफना दिया था। बेटी ने यह देख लिया था। अगले दिन वह पुलिस थाने पहुंची और पिता की करतूत पुलिस को बता दी। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है।

काका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की
धार जिले के हैदरी गांव में दो दिन पहले काका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बयान के आधार पर दो भाइयों को आरोपी बनाया है। अाराेपी काे बुधवार काे धार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यात्री बस खाई में गिरी, 6 घायल  
सीधी जिले के बघावर में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। छुहिया घाटी में तेज रफ्तार बस पलट गई। और करीब 30 फिट खाई में जा गिरी, स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को निकाला गया, फिर इलाज के लिए रोवा भेजा गया।    

सागर में किसान ने की आत्महत्या
सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बिलैया में बुधवार को किसान ने खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों ने कहा कि मृतक खेत में ट्रांसफार्मर नहीं लगने से परेशान था।

करंट से लगने से युवक की मौत
दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के तालगांव में छत पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पंकज राठौर अपनी छत पर सफाई कर रहा था। तभी सफाई के द्वारा छत से निकले बिजली के तारों से उसे करंट लग गया।


युवक की मौत से ब्राह्मण समाज नाराज
होशंगाबाद के आयुष नगर में घर में घुसकर छेड़छाड़ और परिजनों से मारपीट के मामले में घायल युवक की मौत हो गई। मंगलवार देर रात 1 बजे युवक ने नर्मदा अस्पताल में वेंटीलेटर पर दम तोड़ा। युवक की मृत्यु की सूचना मिलते ही ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ गया। समाजजन ने देहात पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े उठाए।

घर में घुसकर दो बच्चों की मां से रेप
जबलपुर में चरगवां क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। दो बच्चों के साथ घर में अकेली मौजूद एक महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने धमकी देकर रेप किया। उसी दौरान महिला का पति भी आ गया तो दोनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला।

CMO फिट नहीं तो अनिवार्य सेवानिवृत्ति
MP के 90 CMO, मुख्य नगर पालिका अधिकारी उम्र की फिफ्टी यानी उम्र के 50 साल या फिर नौकरी के 20 साल पूरे कर चुके हैं। अब इन अफसरों के बारे में 7 दिन के भीतर यह जाना जाएगा कि उन्हें काम में कोई दिक्कत तो नहीं है। शारीरिक क्षमता में कमी या कोई भ्रष्टाचार में उनका नाम तो नहीं है। यदि वाकई में ऐसा पाया जाता है तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

पुलिस के पहुँचने से पहले मौत की खबर
शाजापुर में बुधवार काे एक 65 साल का बुजुर्ग का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला। मृतक पर मंगलवार को एक 75 साल की वृद्धा ने शुजालपुर सिटी थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था। पुलिस बुजुर्ग तक पहुंचती, इसके पहले उसकी मौत की खबर मिली।

एयरपोर्ट पर कोरोना पॉजिटिव निकली महिला
इंदौर से दुबई जाने के लिए जब एक बुजुर्ग महिला एयरपोर्ट पर पहुंची तो वो कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके चलते एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने महिला को कोविड केयर सेंटर भेज दिया। महिला और उसका पति दोनों प्राइवेट लैब से RTPCR टेस्ट करवाकर आए थे। जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। 


By - Sarag tv news
27-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.