सागर में केवल दो घंटे ही पटाखे फोड़ने का आदेश प्रतिबंधित पटाखे बेचे तो होगी कार्यवाई SAGAR TV NEWS

 

सागर में दीपावली पर पटाखे फोड़ने का उत्साह थोड़ा फीका पड़ सकता है। जी हाँ ये बात सुनकर भी आपको निराशा जरूर होगी। दरअसल प्रशासन के मुताबिक लोग केवल दो घंटे ही पटाखे चलाए सकते हैं। जिसका समय रात आठ बजे से दस बजे तक निर्धारित किया गया है। इसको लेकर शासन के आदेश का हवाला दिया गया है। वहीँ इसके अलावा प्रतिबंधित पटाखों पर भी रोक है। इन पटाखों को दुकानदार बेच नहीं सकते हैं। जिसमें बेरियम नाइट्रेट वाले पटाखे साथ ही ज्यादा आवाज वाले पटाखों और लड़ी वाले पटाखे भी प्रतिबंधित हैं। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया की इस बारे में सभी दुकानदारों को सूचना दी गयी है। वहीँ अगर कोई दुकानदार ऐसा पाया जाता है। तो उस पर कार्यवाई की जाएगी।


By - Sarag tv news
02-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.