हद हो गयी -अस्पताल की इस लापरवाही से जा सकती थी प्रसूता की जान ! || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई सिविल अस्पताल में एक घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह एक महिला को डिलीवरी के बाद कुछ टांके आए। लेकिन अस्पताल में धागा नहीं होने के कारण महिला को 2 घंटे बाद टांके डाले गए। ऐसी स्थिति में महिला को बड़ा खतरा भी हो सकता था। इस बात की आपत्ति उठाते हुए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की है। दरअसल गांधी वार्ड निवासी 30 वर्षीय महिला शशि रोहित को डिलीवरी के लिए शनिवार की रात को भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह करीब 8 बजे नॉर्मल डिलीवरी हुई लेकिन डिलीवरी के समय कुछ टांके भी आए। अस्पताल में धागा नहीं होने की वजह से उस समय टांके नहीं डाले जा सके। जब परिजनों द्वारा शहर जाकर मेडिकल स्टोर से खरीदकर धागा उपलब्ध कराया गया। तब टांके डाले जा सके। परिजनों ने बताया कि जब तक टांके नहीं डाले गए तब तक ब्लीडिंग होती रही। ऐसे में गर्भवती महिला को जान का खतरा भी बन सकता था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल की यह घोर लापरवाही है। इसकी शिकायत वह वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे।