ग्वालियर के गोले का मंदिर इलाके के द लिगेसी प्लाजा में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। हादसे में महिला जिंदा जल गई। फ्लैट के लोगों ने धुआं निकलता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद तलाशी ली गई। अंदर महिला का झुलसा शव मिला। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला बिहार की रहने वाली थी। मृतिका आंचल गौतम और बेटी के साथ रहती थीं। पति विनोद मालनपुर स्थित जेके टायर फैक्ट्री में काम करते हैँ।