गाय ने जन्मा अद्भुत बछड़ा दो मुंह चार आंखें और दो कान
एक गाय ने अनोखे बछड़े को जन्म दिया। इस बछडे़ के दो मुंह, चार आंखें और दो कान हैं। लोग इसे भगवान शंकर-पार्वती का अवतार मानकर पूजा कर रहे हैं। यही नहीं लोग भगवान का अद्भुत चमत्कार बता रहे हैं। मामला इंदौर का है। जहाँ प्रेमचंद मुवाला का घर आस्था और विश्वास का केन्द्र बना हुआ है। बाणगंगा थाना इलाके के भागीरथपुरा में रहने वाले प्रेमचंद के घर एक अद्भुत बछडे़ ने जन्म लिया दिलचस्प बात ये है। की बछड़ा दोनों ही मुंह से दूध पीता है। लोग इस बछड़े को देखने दूर-दूर से आ रहे हैं। प्रेमचंद बताते हैं की बछड़े को देखने घर में पूरे दिन लोगों का जमावड़ा रहता है। वो बिल्कुल सामान्य है। बस इसके दो मुंह हैं। लेकिन लोग इसे काफी असामान्य मान रहे हैं। प्रेमचंद की पत्नी इसे एक चमत्कार मान रहीं हैं और वो काफी खुश भी। इतना ही नहीं पशु चिकित्सक भी इस बछड़े को लेकर हैरत में हैं। डॉ. मुकेश गुप्ता का कहना है। कि हजारों मामलें में एक केस ऐसा होता है। जब इस तरह का दो मुंह वाला बच्चा पैदा होता है। बच्चे कम ही जीवित रहते हैं। उन्होंने कहा ऐसा जीन सीक्वेंसिंग की वजह से हो जाता है।