MP | शादी की खुशियों में छाया मातम काफी मशीन फटने से हादसा ! || SAGAR TV NEWS ||

 

जबलपुर में एक शादी वाले घर में कॉफी मशीन में ब्लास्ट हो गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। हादसे में 10 वर्षीय बालिका सहित दो झुलस गए। मासूम की हालत गंभीर है। हादसे की वजह प्रेशर न निकलना बताया जा रहा है। खमरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक रिठौरी गांव में सीताराम बंजारा के घर सिवनी से बरात आई थी। सीताराम ने बरातियों के स्वागत के लिए कॉफी का इंतजाम कर रखा था। गुरुवार 25 नवंबर की रात 11 बजे के लगभग बरातियों और घरातियों के लिए कॉफी तैयार की जा रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट से लोग सन्न रह गए। कॉफी मशीन दो टुकड़ों में बंट गई थी। पास में ही घंसौर सिवनी निवासी गोपाल बंजारा (40) और उसी गांव की रहने वाली अंशिका (10) झुलसे हालत में पड़े थे। एक मामूली रूप से झुलसा था। जब तक लोग मदद को दौड़ते और 108 बुलाते, गोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अंशिका को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। प्रेशर से फटी कॉफी मशीन को जब्त किया गया है। हादसे के बाद मंगल गीत गा रही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बीच परिवार और रिश्तेदारों ने जल्दी से शादी की रस्में पूरी कराई और लड़की को विदा कराया।

 


By - Harish Dubey Jabalpur (M.P.)
26-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.