MP | परिवार के 5 लोगों ने उठाया बड़ा कदम 2 की गई जान 3 गंभीर

भोपाल में कर्ज में डूबे एक मैकेनिक ने अपनी दो बेटियों, पत्नी और मां के साथ जहर पी लिया। गंभीर हालत में करीब 12 घंटे बाद मैकेनिक की नाबालिग बेटी और 67 साल की मां ने दम तोड़ दिया। परिवार ने जहर पीने के पहले जहर का ट्रायल अपने घर में पले कुत्ते पर किया। उसे गोलियां बनाकर जहर दिया गया।
उसके मरने के बाद कोल्ड्रिंग्स में जहर मिलाकर खुद और पूरे परिवार को पिला दिया। मरने के पहले उन्होंने दीवार एक सुसाइड नोट लिखा। इसका वीडियो भी बनाया। इसमें उन्होंने लिखा कि वह मजबूरी में यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने इंसाफ चाहिए। इसका वीडियो भी बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसी वीडियो के सामने आने के बाद जब पुलिस उनके घर तक पहुंची तो सभी गंभीर हालत में मिले थे।


By - sagar tv news
26-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.