केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्यों ओरछा से जटाशंकर तक की पैदल जलयात्रा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले में जल सहेलियों के साथ पौधरोपण किया और जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है।शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए 19 फरवरी 2021 को प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प लिया था, जिसके चार साल पूरे हो गए हैं। पांचवे साल के पहले दिन उन्होंने जल सहेलियों के साथ पौधरोपण किया।
पौधरोपण के पूर्व जल सहेलियां ओरछा से जल लेकर पैदल चलकर जटाशंकर धाम तक पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह का पुष्प मालाओं से स्वागत किया और जेसीबी की मदद से पुष्प वर्षा की।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं और मिट्टी का क्षरण रोकते हैं। वे कीट-पतंगों और पक्षियों को आश्रय देते हैं। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ और पूर्वजों की पुण्यतिथि पर पेड़ लगाने का आग्रह किया।जल सहेलियों की यह पहल पूरे बुंदेलखंड में जल संरक्षण का संदेश दे रही है। मंत्री ने कहा कि जल और मिट्टी का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है।