सागर-आखिर वृंदावन अहिरवार ही क्यों बने निगमाध्यक्ष,जानिए 5 बड़ी वजह || SAGAR TV NEWS ||
सागर-आखिर वृंदावन अहिरवार ही क्यों बने निगमाध्यक्ष,जानिए 5 बड़ी वजह
सागर नगर निगम अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के 1 दर्जन से अधिक पार्षद दावेदारी कर रहे थे, लेकिन लंबी रस्साकशी के बाद वृंदावन अहिरवार के सिर पर निगम अध्यक्ष की ताजपोशी की गई है। आखिर इतने सरे दावेदारों में भारतीय जनता पार्टी ने वृंदावन अहिरवार को ही क्यों निगम अध्यक्ष बनाया, इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है, तो आइए हम आपको वह पांच कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से पार्षद वृंदावन निगम अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे है। सुभाष नगर वार्ड से पार्षद वृंदावन अहिरवार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की पहली पसंद है, दूसरी वजह ये है कि वह नगर विधायक शैलेंद्र जैन के खेमे से राजनीति करते आ रहे हैं। तीसरी वजह यह है कि नगर निगम चुनाव में 10 अनुसूचित जाति के वार्डो में से 9 वार्ड भाजपा ने जीते हैं जिसका इनाम वृंदावन को मिला है । वही आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के वोट पक्के करने भाजपा ने यह दांव चला है। पांचवी और आखरी वजह है वृंदावन का युवा और ऊर्जावान नेता होना, वह पार्टी के हर काम को जिम्मेदारी से करते है। जिसकी वजह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है।