भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा से मिलने पहुँची उमाभारती,साध्वी प्रज्ञा के लिए करेगी प्रचार
भोपाल- पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती से भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मिलने पहुंची, उमा भारती ने प्रज्ञा को हलुआ खिलाकर शुभकामनाएं दी । उमा भारती ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा और कहा कि दिग्विजय पहले ही नुकसान में थे कन्हैया कुमार के आने से और नुकसान होगा। वहीं उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस की आइडयोलॉजी खत्म हो चुकी है इसलिए लेफ्ट के पास जा रहे हैं। उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को दीदी मां कहकर संबोधित किया, बोली जिस दिन उनके नाम की घोषणा हुई थी उसी दिन चुनाव जीत गयी है पार्टी। में साध्वी प्रज्ञा के लिए गली गली में प्रचार करूंगी।