कांग्रेस विधायक के भाजपा कार्यालय का फीता काटने पर मचा ववाल


 

 

किसी ने क्या खूब कहा है। की कमाल हो गया धोती को फाड़ के रूमाल हो गया। लेकिन एमपी में तो गज़ब ही हो गया। वो भी इतना की आप हंसकर शायद पेट पकड़ लें। जी हाँ बात ही कुछ ऐसी है। दरअसल बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी से कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर दिया। और जाकर अंदर बैठ गए। लेकिन जब उन्हें खुद अंदेशा हुआ तो झट से बहार आये और उसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। विधायक जी कहना है की भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें धोखा दिया है।
कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी ने जैसे ही इस तरह का काम किया तो ये अफवाह फ़ैल गयी की वो भाजपा में शामिल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बैतूल के शाहपुर में मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत कुछ कार्यों का लोकार्पण किया गया था। जिसमे भाजपा सांसद दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि थे। और क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इसी के बाद शाहपुर मंडल सेक्टर के कार्यालय का भी फीता कटवा दिया और अंदर कार्यालय में जाकर बैठ गए। विधायक का कहना है कि जैसे ही उन्हें समझ की कुछ गलत हो गया तो वह फौरन वहां से निकल आये। इसके बाद विधायक ने जो सफाई में कहा वह भी सुन लीजिए।-


By - sagar tv news

12-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.