बंदूक चलाते पूर्व महिला पार्षद का वीडियो वायरल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
दीपावली के पर्व पर सागर पुलिस लाइन क्षेत्र में पूर्व पार्षद पति-पत्नी का हर्ष फायर करते वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में पहले पूर्व पार्षद अनामिका चौबे और फिर उनके पति पूर्व पार्षद हर्षवर्धन चौबे का फायर करते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है। पूर्व पार्षद का निवास यश विहार कॉलोनी शिवाजी वार्ड में है। पार्षद का छोटा भाई पुलिस लाइन में शासकीय क्वार्टर में रहता है जहां पर आकर दोनों पार्षद पति पत्नी पत्नी ने हवाई फायर किए हैं। इसको लेकर पूर्व पार्षद हर्षवर्धन चौबे का कहना है की दिवाली की पूजा पर हम लोग सपरिवार छोटे भाई के घर गए थे। और जो हमारे यहां शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है। उसके बाद महालक्ष्मी के स्वागत के लिए सुरक्षा मापदंडो के तहत हर्ष फायर किया गया था। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाह का कहना है की यह वीडियो अभी संज्ञान में आया है। इसको लेकर कोई शिकायत तो नहीं की गई हैं। लेकिन इसकी जांच करवा रहे है।