आजादी के 72 साल बाद भी ये लोग बुनियादी जरूरतों के हैं मोहताज़


 

 

गणतंत्र दिवस की 72वी वर्षगांठ पर बीना से देश के विकास की हकीकत सामने आई है। आज जहां देशभर में खुशियां मनाई जा रहीं हैं वहीं बीना विकासखंड के बूट और सोनचर गांव के लोग सड़क, स्कूल जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए गांधी प्रतिमा के पास धरना देने मजबूर हैं। वो नेताओं और हुक्मरानों को ये बताने आए हैं कि हम भी इस देश के नागरिक हैं, देश के संसाधनों पर हमारा भी हक़ है। फिर क्यों हमें इनसे महरूम होने की सजा दी जा रही है।ऐसा लग रहा कि कड़कड़ाती ठंड में तहसील मुख्यालय से 40 किमी दूरी का सफर तय कर पहुंचे ये लोग अधिकारियों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने आये हैं...यह इनके लिए आजादी की लड़ाई कही जा सकती है।।


By - sagar tv news

26-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.