साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पाइंट मिलने का झांसा देकर ठगी करने वाले बिहार के तीन साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें 24 परगना, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो आरोपी 20 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं। गिरोह ने भोपाल के व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉईंट को सेटल करने के नाम पर ओटीपी हासिल किया था। इसके बाद बैंक खाते से 1 लाख 10 हजार ट्रांसफर कर लिए। आरोपी निर्भय कुमार भारद्वाज और कुमार सत्यम दूँ भागलपुर बिहार के रहने वाले हैं जिन्होंने बीटेक किया है। मुख्य आरोपी हैं वहीँ आडवाडी कुमार ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक है।
जानकारी के मुताबिक, भोपाल निवासी संदीप चौधरी निजी काम करते हैं। उनके पास 22 नवंबर 2021 को फोन आया कि आपके रिवॉर्ड पाइंट एक्सपायर हो जाएंगे। इस पर रिवॉर्ड पाइंट ने वापस लेने का उन्होंने तरीका पूछा। आरोपियों ने बताया कि आप इससे शॉपिंग कर सकते हैं, इसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड की डिटेल देनी पडे़गी। संदीप ने खाते की डिटेल दे दी। उनके पास ओटीपी आया। आरोपियों ने उनसे ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर हो गए। उन्होंने फोन लगाया तो आरोपियों ने रिसीव करना बंद कर दिया। पुलिस को आरोपियों के खाते से 25 लाख का ट्रांज़ेक्शन मिला है।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.