सागर- स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष और सचिव पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप


 

 


सागर जिले के खुरई क्षेत्र के बसिया गौंड गांव में सिद्द बाबा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने समूह की अध्यक्ष और सचिव पर बैंक से 3 लाख 50 हजार रुपए निकालने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें लोन के बारे में कोई जानकारी नही है। समूह की अध्यक्ष उमा रानी और सचिव नोनिबाई ने उनके साथ धोखाधड़ी कर अंगूठे का निशान लगवाकर बैंक से लोन निकाल लिया। जिसकी जानकारी उन्हें सेंट्रल बैंक की खुरई शाखा से नोटिस मिलने के बाद पता लगी। बैंक से लोन वसूली का नोटिस मिलने के बाद सभी महिलाओं ने अध्यक्ष और सचिव द्वारा की गई धोखाधड़ी की लिखित शिकायत जनपद पंचायत कार्यालय, एसडीएम सहित देहात थाने में की है। पीड़ित महिलाएं नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के कार्यालय पर आवेदन लेकर न्याय की गुहार लगाने भी पहुँची।


By - sagartvnews

20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.