सागर-डायल 100 को इस तरह मिले 3 युवक, लेकिन 2 हो बच पाए || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के गोपालगंज थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों में से एक युवक की मौके पर ही जान चली गयी। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरी घटना गोपालगंज थाना इलाके के मजगुआ गांव की बताई जा रही है। बताया गया की बाइक सवार युवकों की भिड़ंत ट्रेक्टर ट्रॉली से हो गयी थी। बाइक सवार युवक पीछे से ट्रॉली में जा घुसे। क्योंकि वो अचानक बाइक के सामने आ गयी थी। कोई संकेतक न लगा होने से ये घटना हुई। युवक जैसीनगर थाना इलाके के बरोदा गांव के निवासी बताये जा रहे हैं। जिनमें युवक गोलू पटेल की जान चली गयी। तो वहीं विनोद साहू और द्वारका पटेल को भी चोटें आई हैं। जिनमें विनोद की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक एफआरवी डायल 100 के आरक्षक दीपक जैन, और पायलेट शरद ढेंकला एक इवेंट की सूचना मिलने पर तालचिरी गांव गए हुए थे। जो वहां से वापिस लौट रहे थे तभी रास्ते में उन्हें ये तीनों युवक पड़े हुए दिखाई दिए। पास ही उनकी बाइक पर पड़ी हुई थी। जानकारी लेने पर पता चला की युवकों की जोरदार भिड़ंत हुई जिसमें एक युवक गोलू पटेल की जान गयी। वहीं दो घायल हुए हैं। जिन्हे एफआरवी के आरक्षक दीपक जैन और पायलेट शरद ढेंकला ने अस्पताल में भर्ती कराया। ऊके परिजनों को भी सूचना दी गयी है।--------


By - Sagar tv news

14-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.