एक पुल से कार नीचे गिरने की वजह से उसमे सवार लोगों की जान पर बन आई। बताया गया की एमपी के दतिया जिले के सेवढ़ा के सनकुआ पर बने पुराने पुल से एक कार नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि नदी में पानी कम था। जिससे कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आये। वहीं कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सेवढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की कार में बैठे सभी लोग उरई के रहने वाले हैं। नदी में कार गिरता देख आसपास के लोग जमा हो गए थे। जिसके बाद नदी में गिरे लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। घायलों का अस्पताल भेजा गया था।
जानकारी के मुताबिक सेवढ़ा पुल दतिया भिण्ड की सीमा को जोड़ता है। बताया गया की पिछले समय आई बाढ़ के कारण सभी पुल टूट गए हैं। जिसके बाद से मरम्मत कार्य नहीं हुए। जिससे हादसे का डर बना रहता है।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.