जया किशोरी की कथा में सीएम शिवराज ने गुनगुनाया भजन तो झूम उठे कृषि मंत्री


 

 

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा गाये भजन पर कृषि मंत्री कमल पटेल झूमते हुए नज़र आये। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरदा पहुंचे थे। यहां वे कृषि मंत्री द्वारा कराए जा रहे श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने भजन गाये, जिस पर कृषि मंत्री कमल पटेल झूम उठे। वहीं कथा के आख़िरी दिन 137 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न हुआ। जिन्हें सीएम ने आशीर्वाद दिया।
बता दें कि प्रदेश के हरदा जिले में कृषि मंत्री कमल पटेल सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं। कथा का वाचन प्रख्यात कथा वाचक जया किशोरी कर रही थी। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री को शाल और गौ माता की मूर्ति भेंट की। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने कथा का श्रवन भी किया।-


By - sagartvnews

14-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.