पति-पत्नी कर रहे थे धं-धे का संचालन ,7 महिलाओं को रेस्कयू किया, 4 आरोपी गिरफ्तार


सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ऑन डिमांड पर महिलाएं कराई जाती थी उपलब्ध

पति-पत्नी कर रहे थे धं-धे का संचालन ,7 महिलाओं को रेस्कयू किया, 4 आरोपी गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने देर रात एक नोएडा के एक प्रमुख होटल में छापेमारी कर अनैतिक सेक्ट रैकेट का भंडाफोड किया है। पुलिस ने होटल के अलग अलग कमरों में कैद सात महिलाओं को मुक्त कराकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 41 में चल रहे देह व्यापार के अनैतिक धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से होटल के मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर 7 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। गरम गोश्त के इस धंधे का सरगना और उसकी पत्नी की पुलिस तलाश कर रही है।
एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने बताया ....बताया गया कि होटल आने वाले ग्राहकों को ऑन डिमांड पर महिलाएं उपलब्ध कराई जाती थी। पकड़े गए आरोपियो ने बताया कि वह होटल आने वाले ग्राहकों को मोबाइल फोन में महिलाओं की फोटो दिखाते थे। ग्राहक द्वारा महिला पसंद करने पर उसी महिला को बुलाया जाता था। ग्राहकों से आने वाले पैसों को साहिल अपनी पत्नी शिवानी के पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर करवाता था।


By - sagar tv news

25-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.