बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल


 

 

 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में भीषण सड़क हादसा (Bus Accident) हुआ है। सिकरौदा पुल के पास एक यात्री बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 यात्री घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना रात करीब 8 बज रात हुई है। बस झांसी से यात्रियों को लेकर सबलगढ़ आ रही थी, तभी अचानक अनकंट्रोल होकर सिकरौदा पुल के पास पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जालसाज पर FIR: फर्जी दस्तावेज लगाकर करोड़ों रुपए मुआवजे की कर रहा था मांग, SDM ने जांच कर खोल दी पोल

सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जौरा और कैलारस के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवारियों की संख्या ज्यादा थी।


By - sagar tv news

19-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.