सागर-जबलपुर रोड़ पर बस-कंटेनर भि-ड़े महिला सहित तीन लोग काल के गाल में समाय || SAGAR TV NEWS ||


 

दमोह जिले में यात्री बस और कंटेनर की आमने-सामने से भिड़ंत होने से महिला सहित बस ड्राइवर और क्लीनर ने मौके पर ही दम तोड दिया, जबकि पांच लोग घायल हैं। इनमें दो गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार सुबह तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाले झालोन गांव के पास सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर घटित हुआ।,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि बस जबलपुर से सागर की ओर जा रही थी। और कंटेनर सागर से जबलपुर जा रहा था,। जुनून गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर कंटेनर, बस ड्राइवर के साइड वाले हिस्से में जाकर घुस गया। हादसे में बस ड्राइवर प्रेम सिंह, क्लीनर प्रताप और महिला यात्री रीता चौकसे की जान चली गई। जो जबलपुर की रहने वाली थी,।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जबकि रीता के पति राजेश चौकसे और कंटेनर चालक रिंकू गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए. बाकी तीन यात्रियों को तेंदूखेड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है।.


By - sagar tv news

20-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.