बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, युवाओं ने दिखाया जोश


 

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर छतरपुर जिले के बक्सवाहा में तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी के नेतृत्व में धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बस स्टैंड से किया गया।

 

जिसमे युवा मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है की मधुर आवाज के साथ निकले, जो अपनी अपनी बाइको पर सवार थे और हाथों में तिरंगे लिए भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। इस यात्रा ने नगर का माहौल देष भक्तिमय बना दिया।

 

मुख्य मार्गो से निकली यात्रा का समापन देर षाम को किया गया। गौरतलब है कि गाँधी जी के नमक सत्यागृह के 91 साल पूरे होने पर देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत गुजरात के साबरमती आश्रम से की थी। महोत्सव का मूल उद्देश्य लोगों मे देश भक्ति की भावना को पैदा करना था और 15 अगस्त इस महोत्सव के समापन की तारीख निर्धारित की गई थी। इसके चलते अमृत महोत्सव का समापन बड़े ही धूमधाम से किया गया। 


By - sagarttvnews

16-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.