सागर - महिला ने 108 एंबूलेंस में ही दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म


 

स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य कर रही 108 एंबुलेंस केवल घायलों को ही अस्पताल पहुंचाने का काम नहीं करती, बल्कि अपने सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती है। ऐसा ही एक मामला सागर जिले के खुरई ब्लॉक अंतर्गत कुमरोल गांव से सामने आया।

 

जहां एक महिला का सुरक्षित प्रसव एंबूलेंस स्टॉफ ने वाहन में ही कराया। बताया जा रहा है कि कुमरोल निवासी राधा सेन को प्रसव पीडा हो रही थी, इसके लिए उसके पति सोनू सेन ने 108 पर कॉल किया और इसके बाद 108 एंबलेंस मौके पर पहुंची।

 

जब महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसे प्रसव पीड़ा होना शुरू हो गई।

 

ऐसे में अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया था। तब 108 के पायलट मनोज राय और डॉ. काशीराम पटेल ने गांव की महिलाओं की सहायता से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद 108 की टीम ने जच्चा बच्चा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।


By - sagarttvnews

19-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.