आखिर कहाँ है विकास, कहाँ है सुविधाएँ, अगर सब कुछ है तो ये तस्वीरें क्यों फिर ?


 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कुछ गांव अभी भी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। सेंकरा और सिरसा गांव में नोन नदी पर सड़क न होने के चलते अंतिम संस्कार के लिए डेड बाडी को बीच नदी से होकर श्मशान तक ले जाना पड़ता है।

 

हालांकि, बारिश के दौरान गांव के हालात बद से बदतर हो जाते हैं। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा का कहना है कि भाजपा यात्राओं के जरिए विकास के दावे कर रही है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही है। तो वही भाजपा ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

 

भाजपा के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का कहना है कि डबरा के कांग्रेस विधायक सुरेश राजे जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। विधायक सोए हुए हैं उन्हें जनता अब जगाएगी और विधायकी से मुक्त करेगी। हमारी सरकार वहां की समस्या को जल्द हल करेगी।


By - sagarttvnews

14-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.