केले से भरे ट्रक की वजह से 8 लोग पहुँच गए अस्पताल, तो एक व्यक्ति...


 

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड दिया, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इन सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

वहीं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा गाडरवारा में नवोदय विद्यालय बोहानी के सामने घटित हुआ। बताया जा रहा है कि केले से भरा ट्रक और मजूदरो से भरी पिकअप आपस में टकरा गई।

 

टक्कर इतनी भीसण थी कि में 25 वर्षीय युवक दिलीप की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। यह ट्रक छत्तीसगढ़ की तरफ से आ रहा था। वहीं पिकअप वाहन में 17 मजदूर सवार थे। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।


By - sagarttvnews

16-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.