पूर्व विधायक की बेटी जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने उठाया इतना बड़ा कदम


 

बुरहानपुर जिले में खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू ने बीती रात सुसाइड कर लिया। वे पूर्व विधायक राजेंद्र दादू की बेटी और मध्यप्रदेश विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मंजू दादू की बहन थीं। सुसाइड के कारण का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि 24 साल की पूजा दादू ने रात करीब 11 बजे फांसी लगाई।

 

वे उस वक्त घर में अकेली थीं। रात करीब 1 बजे परिजन उन्हें बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेड घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पूजा ने सुसाइड करने से पहले फेसबुक पर जो पोस्ट की थी, उसमें नावरा में गणेश विसर्जन के दौरान दो बच्चों की डेथ और रहमानपुरा गांव में ग्रामीण प्रेमलाल के निधन का उल्लेख किया था।

 

पूजा ने अपनी पोस्ट में लिखा- भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह इनके परिवार को इस दुख से उबरने में मदद करें। इस पोस्ट के करीब 11 घंटे बाद उन्होंने जान दे दी। जुलाई 2022 में खकनार जनपद पंचायत सीट पर चुनाव जीतकर पूजा दादू अध्यक्ष बनी थीं। पूजा ने खंडवा और इंदौर से पढ़ाई की थी। उन्होंने फाइनेंस में बीबीए की डिग्री हासिल की थी।

 

इसके बाद राजनीतिक शास्त्र और समाजशास्त्र में एमए किया। पिता राजेंद्र दादू भाजपा नेता थे, जो नेपानगर से दो बार विधायक रह चुके थे। पिता के निधन के बाद सीट खाली होने पर पूजा की बहन मंजू दादू विधायक रहीं। उनके निधन पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई नेता पहुंचे।


By - sagarttvnews

02-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.