22 पुलिस जवानों को CM शिवराज ने किया सम्मानित, नक्सलियों से की ये अपील


 

बालाघाट के पुलिस लाइन में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 22 हॉक फोर्स के जवानों को अपने हाथो से बैच लगाया। साथ ही उनका उत्साह वर्धन किया।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने नक्सलियों से अपील की है कि वे नक्सल मार्ग को छोड़ मुख्य धारा में जुड़े। खून-खराबे में कुछ नहीं रखा है, यह रास्ता छोड़ देना चाहिए। हमारी सरकार ने नक्सली आत्मसमर्पण और पुर्नवास नीति बनाई है।

 

जिसमें आत्म समर्पित नक्सली को कई सुविधाए है। बावजूद इसके यदि वे रास्ता नहीं छोड़ते है तो हमारी फोर्स पूरी ताकत के साथ खड़ी रहेगी। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा बनाई गई नई नक्सल समर्पण नीति के बारे में जानकारी दी।

 

गौरतलब है कि पिछले लगभग डेढ़ सालों में बालाघाट पुलिस और नक्सली उन्मूलन में लगे हॉकफोर्स ने एक करोड़ 62 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों को धराशाही करने का एक इतिहास रचा है। 22 अप्रैल को जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कदला के जंगल में दो हार्डकोर महिला नक्सलियों को धराशाही करने वाले 22 हॉकफोर्स जवानों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। 


By - sagarttvnews

05-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.