चुनाव को हल्के में नहीं लें...CM शिवराज की पत्नी और बेटे ने संभाली बुधनी में प्रचार की कमान


 

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले का बुधनी विधानसभा सीएम शिवराज का क्षेत्र है। वे पूरे प्रदेश में चुनाव कैंपेन में व्यस्त है। उनके स्थान पर उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रचार का जिम्मा परिवार ने संभाल रखा है। उनकी अनुपस्थिति में साधना सिंह पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हैं। मध्यप्रदेश में मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। हम बात कर रहे है प्रदेश के सबसे हॉट सीट बुधनी विधानसभा की। यहां से बीजेपी प्रत्याशी सीएम शिवराज सिंह चौहान है। वे अपनी परंपरागत सीट बुधनी से छठवीं बार मैदान में है। सीएम शिवराज ने नामांकन दाखिल के बाद यहां प्रचार पर नहीं आते है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में प्रचार करूंगा। मेरा चुनाव मेरे क्षेत्र की जनता लड़ेगी।

 

पिछले चुनावों में भी ऐसा ही हुआ था। चुनाव प्रचार की बागडोर सीएम शिवराज के पुत्र कार्तिकेय सिंह ने संभाल रखी है। वे लगातार क्षेत्र में जगह जगह पहुंच रहे है। साथ ही सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह भी अब प्रचार में जुट गई है। इसी कड़ी में आज उन्होंने आदिवासी बहुल (ग्राम माथार) इलाकों से प्रचार अभियान शुरू किया, जो ग्राम आवलीघाट में नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की बाद समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां हर घर में कमल और शिवराज को आशीर्वाद मिल रहा है।


By - sagarttvnews

04-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.