चुनावी रंग: सुरखी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने गोवर्धन मेले में मोनिया नृत्य किया


 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिन बाद मतदान किया जाना है ऐसे में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी हर व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं वही दिवाली के समय चुनाव होने की वजह से जगह-जगह पर मेले का आयोजन किया जा रहा है इन मेलों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी बुंदेली संस्कृति में डूब कर अनोखे अंदाज में जनसंपर्क करते हुए नजर आ रहे हैं

 

 सागर जिले की सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में प्रतिवर्ष के अनुसार दीपावली पर्व के दूसरे दिन गोवर्धन टोरिया पर गोवर्धन मेले का आयोजन किया गया, गोवर्धन मेले में बड़ी संख्या में मोनिया पहुंचे जिन्होने भगवान गोवर्धन के दर्शन कर दिवारी लोकगीत गाकर नगडियों की थाप पर बरेदी नृत्य किया!

 

 वही गोवर्धन मेले में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा भी पहुंचे जिन्होंने भगवान गोवर्धन के दर्शन किए.. इस दौरान गोविंद सिंह राजपूत ने दीवारी लोकगीत गाकर मोनियों के साथ बरेदी नृत्य किया!

 

तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भी दिवारी लोकगीतों पर मोनियों के साथ जमकर थिरके वहीं दोनों प्रत्याशियों के नृत्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है...

 

प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट कहे जाने वाली सुर्खी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक हुए हैं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अब तक यहां से चार बार चुनाव जीत चुके हैं तो वही कांग्रेस के नीरज शर्मा पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं

 

 

 

By - sagarttvnews

14-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.