सागर जिले की देवरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव के जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री हुई वायरल


 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है । प्रचार का शोर आज थम जाएगा। प्रत्याशियों ने अपनी बात जनता तक पहुचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। किसी ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर तो किसी ने अपने जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री बना कर जनता तक पहुँचाई है। ऐसे ही सागर जिले की देवरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक हर्ष यादव के जीवन पर आधारित दो डॉक्यूमेंट्री वायरल है और लोगो को खूब पसंद आ रही है। इन दोनों डॉक्यूमेंट्री में हर्ष यादव के जीवन के अलग अलग पहलुओ को दिखाया गया है। जब एक डॉक्यूमेंट्री जिसमे साल 2003 में विधानसभा चुनाव के दौरान हर्ष यादव पर हुए प्राणघातक हमले जिसमे उनकी आंख पर गंभीर चोट आई थी उस घटना का सम्पूर्ण विवरण दिया है।

 

By - sagarttvnews

15-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.