ओंकारेश्वर पहुंचे ISRO के पूर्व अध्यक्ष,आने वाले अंतरिक्ष मिशन के सफलता की प्रार्थना


 

एमपी के खंडवा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation, ISRO) के पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर (Omkareshwar) पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ भगवान भोले नाथ के दर्शन किए। उन्होंने दर्शन कर आने वाले अंतरिक्ष मिशन की सफलता की प्रार्थना की है।

 

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के. सिवन ओंकारेश्वर पहुंचे। भारत के मंगलयान मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. शिवन की सुरक्षा के लिए ओंकारेश्वर में कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। के. सिवन ने ओंकार ज्योतिर्लिंग का अभिषेक पूजन व दर्शन किए।

 

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर महाराज से देश की सुख शांति और ISRO के आने वाले अंतरिक्ष मिशन की सफलता की प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल इंदौर में आईआईटी में सेवाएं दे रहे है।


By - sagarttvnews

23-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.