शिवराज सिंह की आंखों से निकले आंसू,रोईं लाड़ली बहनें भैया तुम राज करो के नारे लगाए


 

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भावुक कर दिया। शिवराज गुरुवार शाम को विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी लगते ही वहां भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंच गई।

 

लाड़ली बहनों ने शिवराज सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने नारे लगाए- शिवराज तुम राज करो, हम तुम्हारे साथ हैं.. बहनों का भाई कैसा हो, शिवराज भैया जैसा हो.. इसके बाद बहनों शिवराज सिंह से लिपटकर रोने लगी। इधर, भीड़ से शिवराज के लिए आई लव यू मामा कहा। बहनों का लिपटकर रोना और भांजे-भांजियों का प्यार देखकर शिवराज सिंह भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

 

विदिशा में गुरुवार शाम को शिवराज सिंह बाढ़ वाले गणेश मंदिर दर्शन को पहुंचे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में महिलाएं भी यहां पहुंच गई।


By - sagarttvnews

15-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.