ग्राहक बनकर ज्वेलरी शोरूम में घुसे महिला और पुरुष,ध्यान भटकाकर पार की लाखों की सोने की चेन


 

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थिरत एक सराफा दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला और पुरुष सोने के जेवर देखने के बहाने आए। और मौका पाकर गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान बंद करने से पहले सारा सामान मिलाया गया तो 35 ग्राम सोना कम पाया गया। जिसके बाद CCTV फुटेज की जांच करने के बाद चोरी का खुलासा हुआ। ज्वेलरी शॉप संचालक के मुताबिक आरोपी 2 लाख 35 हजार का सोना लेकर फरार हो गए हैं। 

 

चोरी का यह मामला सामने आया है तुकोगंज थाना क्षेत्र से जहां एक महिला और पुरुष ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी आज सोने की चेन देखने के बहाने ज्वेलरी दुकान में घुसे। इस दौरान उन्होंने शोरूम कर्मचारी महिला का ध्यान भटका कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने कभी अंगूठी तो कभी सोने की चेन देखने का बहाना बनाया। और इसी दौरान उन्होंने कम वजन की चेन रखकर अधिक वजन की चेन अपने बैग में डाल दी। 

 

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जहां महिला बैग में सोने की चेन रखती हुई दिखाई दे रही है। चोरी की वारदात के बाद  ज्वेलर्स शोरूम के मैनेजर ने पुलिस में इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी महिला और युवक की तलाश में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं शहर में घटित हो चुकी है।

 

 
 

By - sagarttvnews

08-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.