चांदी की मूर्तियां मिलीं, सिंहासन अब भी लापता। थाने में लगे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी


 

नरसिंहपुर जिले में जैन मंदिर से मूर्ति चोरी का मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है। मंदिर से पिछले दिनों गायब हुईं मूर्तियों में से तीन मूर्तियां रहस्यमय तरीके से मिल गई हैं। हालांकि मूर्तियां खंडित मिलीं और चांदी के सिंहासन का अभी भी कोई पता नहीं चल सका है। चोरी की इस घटना से जैन समाज में रोष व्यापत है। पुख्ता कार्रवाई न होते जैन समाज की महिलाएं, बच्चे और पुरुष एकजुट होकर करेली थाना पहुंचे। यहां पहले तो थाने के सामने बैठकर मंत्रोच्चार किया।

 

फिर पुलिस की नाकामी पर हाय—हाय के नारे लगाए। लोग एक सुर में न्याय की मांग कर रहे थे। लोगों ने रात के समय थाना परिसर में काफी देर तक प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि विगत दिनों अज्ञात चोर मंदिर से सिंहासन समेत चार मूर्तियां कर ली गईं थीं। इसके बाद से ही जैन समाज मेें नाराजगी थी। बताया जाता है कि मंदिर से चोरी मूर्तियां एक खेत में पड़ी मिली हैं। इनमें से केवल चंद्रप्रभु भगवान की मूर्ति ही साबुत मिली हैं बाकी दो मूर्तियां चोरोें ने खंडित कर दी हैं। एक मूर्ति और सिंहासन का अभी भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की इस नाकामी पर थाने में ही पुलिस प्रशासन हाय—हाय के नारे लग चुके हैं। अब देखना यह है कि चोरों से मिली चुनौती को करेली पुलिस कब तक सुलझाकर जैन समाज की न्याय की आस पूरी कर पाती है।


By - sagarttvnews

19-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.