अयोध्या में रामलला प्राणप्रतिष्ठा के दौरान बुरहानपुर में भी गूंजे जय श्री राम के नारे।


 

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा देश के लिए एक महोत्सव बन गया। बुरहानपुर में भी जगह—जगह विभिन्न तरह के आयोजन हुए। मुख्य आयोजन सोमवार शाम सूर्य पुत्री ताप्ती नदी के राजघाट पर आयोजित हुआ। यहां एक लाख 8 हजार दीप प्रज्जवलित कर उत्साह को ऐतिहासिक बनाया गया। ताप्ती नदी के राजघाट पर 50 हजार लोग जमा हुए।

 

सभी ने जन—जन के आराध्य प्रभू श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम देखा। इस दौरान श्रद्धालु भावविभोर दिखाई दिए। विशेष कार्यक्रम में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री व बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस बुरहानपुर की महापौर माधुरी पटेल समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

 

पांच सदियों के बाद राम मंदिर के निर्माण ने जनमानस को नई उमंग से भर दिया। शहर के मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। दीवाली सा नजारा चारों ओर फैली खुशियों का गवाह बना था। लोगों ने घर एवं मंदिरों में दीपक जलाकर खुशियां मनाईं।

 

 

 

By - sagarttvnews

23-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.