कुलपति आवास में रहेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव। बंगला खाली कराया। अब यहां रहेंगे कुलपति


 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को गृह नगर उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति का आवास भा गया है। अब वे उसे सीएम आवास में बदलवा रहे हैं। कुलपति अखिलेश पांडेय का बोरिया बिस्तरा भी वहां से बंध गया है। अब वे कुल सचिव बंगले में रहेंगे। आपको बता दें कि कुलपति आवास चार एकड़ से भी ज्यादा जगह में फैला है।

 

पीछे पार्किंग स्थल है। बंगले में 6 बेडरूम और 2 गेस्टरूम हैं। अंदर काफी स्पेस बताया जाता है। कुलपति से बंगला खाली कराने पर खुद कुलपति अखिलेश पांडे ने मीडिया को बताया कि यहां पर काफी स्पेस है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से यह स्थान उचित है। उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कार्यो के लिए भी स्थान का उपयोग कर सकेंगे।


By - sagarttvnews

31-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.