सीएम के स्वागत के पहले टीआई और आरआई आउट आॅफ कंट्रोल। मुश्किल से थमा बवाल।


 

सरकार और मुख्यमंत्री को अधिकारी गंभीरता से लेते नहीं दिख रहे हैं। मुरैना में इसका नजारा देखने मिला। यहां पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वागत की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग के दो जिम्मेदार आपस में भिड़ गए। अनुशासन की धज्जियां उड़ाते समय दोनों को न अधिकारियों की झेंप रहीं न ही मुख्यमंत्री और नेताओं के कोपभाजन का डर सताया। इस जोरदार बहस का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि तेज साउंड में दोनों के बीच क्या बात हो रही यह समझना मुश्किल है। फिर भी माजरा एक नजर में समझ आ रहा है। आसपास खड़े पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देने की कोशिश भी की। लेकिन दोनों पर असर

 

नहीं हुआ। यह पूरा घटनाक्रम मुख्य कार्यक्रम स्थल पर हुआ। हेलीपैड पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना सहित भाजपा नेता और अधिकारी मुख्यमंत्री की अगवानी कर रहे थे। दूसरी तरफ कार्यक्रम स्थल पर बवाल हो रहा था। बताया जाता है कि बैठक व्यवस्था को लेकर टीआई उदयभान सिंह यादव और आरआई राकेश जैन में झड़प हुई है। आपको बता दें सीएम डॉ यादव मुरैना में आज राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह में 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ का स्वरोजगार ऋण वितरण करने आने वाले हैं। यहां पर एक बड़ी सभा का भी आयोजन है। इसी आयोजन स्थल पर अधिकारियों के बीच यह विवाद सामने आया।


By - sagarttvnews

02-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.