इस बंदर ने कर दिया था लोगों का जीना हराम, वन विभाग ने ऐसे पकड़ा


 

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में बंदर के उत्पात से गांववालों को मुक्ति मिल गई है। पिछले कुछ दिनों से बन्दर ने लोगों का जीना हराम कर रखा था। बंदर घूम-घूम कर लोगों पर हमले कर  रहा था। वन विभाग उसे पकड़ने की फिराक में था लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। जैसे ही वह वन अमले के जाल में फंसा तो लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

दरअसल नेपानगर के डाभियाखेड़ा गांव समेत आसपास के ग्रामीण बंदर के आतंक से परेशान थे। वह आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर चुका था। एक युवक की तो गर्दन दबोच कर दांत गड़ा चुका है। एक अन्य युवक के हाथ की नस काट चुका था। उसके हमले से घायल लोग सीधे जिला अस्पताल में भर्ती होते थे। वन विभाग के अमले की भी उसने नींद उड़ा रखी थी। किसी तरह उसे जाल में फंसाकर काबू किया गया। अब उसे जंगल में छोड़ा जा रहा है।


By - sagarttvnews

19-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.