ओलावृष्टि से तीन जिलों में नुकसान, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने किया दौरा
आसमान से बरसे आलों ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने अपने लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ में प्रवास के दौरान नुकसान के बारे में जानकारी ली। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से बात कर फसलों में नुकसान का दायरा समझा। इसके बाद निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर के कलेक्टरों से फोन पर बात कर सर्वे के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा की सर्वे के बाद किसानों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाए।